गुणवत्ता में खरी नहीं उतरी ये बड़ी टेलिकॉम कंपनियां, TRAI ने लगाया जुर्माना

Monday, Jul 02, 2018 - 09:45 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः प्रमुख दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन व आइडिया सैल्यूलर विभिन्न सेवा गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। दूरसंचार नियामक ट्राई ने इसके लिए इन कंपनियों पर जुर्माना लगाया है। सूत्रों ने बताया कि ट्राई ने यह कदम दिसंबर तिमाही के दौरान सेवा गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने पर उठाया है।



जियो पर 31 लाख रुपए का जुर्माना
उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो पर लगभग 31 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना काल सेंटर व ग्राहक सेवाओं तक पहुंच सहित विभिन्न मदों में लगा है। इस बारे में रिलायंस जियो को भेजे गए ई-मेल का कोई जवाब नहीं आया।



इन कंपनियों पर भी लगा जुर्माना
वहीं इस समय देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल पर लगभग 23 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। आइडिया सैल्यूलर पर 28-29 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है जबकि वोडाफोन पर लगाए गए जुर्माने की राशि 9 लाख रुपए है। आइडिया सैल्यूलर, वोडाफोन व भारती एयरटेल ने इस बारे में भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया। जिन अन्य कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया है उनमें एयरसेल व बीएसएनएल शामिल है।

Supreet Kaur

Advertising