शीर्ष 8 कंपनियों का एमकैप 96,601 करोड़ रुपए बढ़ा

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2017 - 03:42 PM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से 8 कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (एमकैप) सप्ताहांत पर 96,601.11 करोड़ रुपए बढ़ गया। सप्ताह के दौरान सबसे अधिक लाभ एच.डी.एफ.सी. को हुआ, जिसका बाजार पूंजीकरण 21,224.26 करोड़ रुपए बढ़कर सप्ताहांत पर 2,17,267.29 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इसके अलावा टी.सी.एस., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., ओ.एन.जी.सी., भारतीय स्टेट बैंक, कोल इंडिया और इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के एमकैप में वृद्धि दर्ज की गई। गत सप्ताह सिर्फ रिलायंस और इंफोसिस के एमकैप में गिरावट दर्ज की गई।   

समीक्षाधीन सप्ताह में इंडियन ऑयल का बाजार पूंजीकरण 15,150.42 करोड़ रुपए बढ़कर 1,86,491.03 करोड़ रुपए, एच.डी.एफ.सी. बैंक का 14,399.53 करोड़ रुपए बढ़कर 3,30,409.87 करोड़ रुपया, टी.सी.एस. का 13,911.22 करोड़ रुपए बढ़कर 4,64,636.76 करोड़ रुपए, एस.बी.आई. का 12,032.31 करोड़ रुपए बढ़कर 2,06,878.01 करोड़ रुपए, ओ.एन.जी.सी. का 9,175.77 करोड़ रुपए बढ़कर 2,62,503.83 करोड़ रुपए, कोल इंडिया का 8,100.67 करोड़ रुपए बढ़कर 1,96,650.72 करोड़ रुपए और आई.टी.सी. का 2,607.26 करोड़ रुपए बढ़कर 3,12,247.45 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। 

आलोच्य सप्ताह में शेष दो कंपनियों का संयुक्त एमकैप 1,682.38 करोड़ रुपए घटा। सबसे अधिक नुकसान इंफोसिस को हुआ, जिसका एमकैप 1,527.47 करोड़ रुपए घटकर 2,16, 406.64 करोड़ रुपए हो गया। इसके अलावा रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 154.91 करोड़ रुपए गिरकर 3,32,540.38 करोड़ रुपए हो गया। टीसीएस बाजार पूंजीकरण के मामले में अभी भी शीर्ष पर बनी हुई है। उसके बाद क्रमश: आर.आई.एल., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., ओ.एन.जी.सी., एच.डी.एफ.सी., इंफोसिस,एस.बी.आई.,सी.आई.एल. तथा आई.ओ.सी.एल. का स्थान रहा। गत सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में एचयूएल अपनी जगह कायम नहीं रख पाई और उसकी जगह आई.ओ.सी.एल. ने ले ली।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News