दुनिया के सर्वाधिक वेतन पाने वाले 100 CEO की सूची में तीन भारतीय शामिल

Thursday, Apr 28, 2016 - 06:54 PM (IST)

नई दिल्ली: दुनिया में सर्वाधिक वेतन पाने वाले 100 सीईआे की सूची में तीन भारतीय भी शामिल हैं। इक्विलार की सूची में पेप्सिको की इंदिरा नूयी तथा लियोंडेल बासेल के भवेश पटेल शीर्ष 10 सीईआे मुख्य कार्यपालक अधिकारी की सूची में शुमार हैं। रसायन कंपनी लियोंडेल बासेल इंडस्ट्रीज के शीर्ष कार्यकारी भवेश वी पटेल 2.45 करोड़ डालर के कुल पैकेज के साथ छठे जबकि पेप्सिको की मुख्य कार्यपालक अधिकारी 2.22 करोड़ डालर के वेतन के साथ आठवें स्थान पर हैं।   

 
माइक्रोसाफ्ट के सीईआे सत्य नाडेला 1.83 करोड़ डालर के वेतन पैकेज के साथ सर्वाधिक वेतन पाने वाले 100 मुख्य कार्यपालक अधिकारियों की सूची में 26वें स्थान पर हैं। सूची में आरैकल कार्प के मार्क वह हर्ड तथा साफरा ए काट्ज 5.32 करोड़ डालर के वेतन पैकेज के साथ पहले स्थान पर हैं।  
 
सूची में शीर्ष 10 में शामिल अन्य सीईआे में वाल्ड डिजनी के राबर्ट ए इगेर 4.35 करोड़ डालर, हनीवेल इंटरनेशनल के डेविड एम कोट 3.31 करोड़ डालर, जनरल इलेक्ट्रिक के जेफरी आर इमेल्ट 2.64 करोड़ डालर, ए टी एंड टी के रैंडाल एल स्टेपहैंसन 2.24 करोड़ डालर, ट्वेंटी फस्र्ट सेंचुरी फाक्स के रूपर्ट मुर्डोक 2.22 करोड़ डालर तथा मोर्गन स्टेनले के जेम्स पी गोरमैन 2.2 करोड़ डालर शामिल हैं। 
Advertising