कोरोना काल में नौकरी गंवाने वालों को 7 महीने की सैलरी दे रही यह कंपनी

Saturday, Sep 26, 2020 - 04:35 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः कोरोना वायरस के कारण सभी सेक्टर में बड़े पैमाने पर छंटनी हुई है। आईटी कंपनी Accenture में भी बड़े पैमाने पर छंटनी हुई है। हालांकि यह कंपनी अपने कर्मचारियों को 7 महीने का सेवरेंस पैकेज दे रही है। यह वह रकम होती है जब कोई कंपनी अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के दौरान देती है। अमूमन कंपनियां एक या दो महीने की सैलरी सेवरेंस पैकेज के रूप में देती हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, जो कर्मचारी स्वेच्छा से कंपनी से रिजाइन कर रहे हैं, उन्हें यह ऑफर किया जा रहा है। अगर कोई कर्मचारी स्वेच्छा से नौकरी छोड़ता है तो तीन महीने का नोटिस पीरियड होता है और चार महीने की सैलरी उसे अलग से मिलती है। कुल मिलाकर जिस दिन वह नोटिस पर जाता है उससे अगले सात महीने तक उसके अकाउंट में सैलरी की तरह पैसे मिलते रहेंगे।

5% कर्मचारियों की होगी छंटनी
Accenture ने पिछले दिनों फैसला किया था कि वह ग्लोबल वर्कफोर्स से 5 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करेगी। भारत में एसेंचर के दो लाख लोग काम करते हैं। इसका मतलब करीब 10 हजार लोगों की छंटनी होने वाली है। कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने उस दौरान कहा था कि हम सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं। उसी लिस्ट के हिसाब से छंटनी की जाएगी।

jyoti choudhary

Advertising