MyJio एप्प में एड हुए ये नए फीचर्स, बेहद आसान हुए ये काम

Sunday, Jun 04, 2017 - 04:37 PM (IST)

नई दिल्लीः रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए MyJio एप्प में एक नए फीचर्स जोड़े हैं। इसका नाम My Vouchers है। इन फीचर्स के जरिए अब यूजर्स रिचार्ज जैसे कई काम बेहद आसानी से कर पाएंगे। आपको बता दें कि कंपनी एप्प को यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

अब आप कर सकते हैं ये सभी काम
My Vouchers फीचर में जाकर यूजर डाटा पैक खरीद सकते है। साथ ही, उसने अपने नंबर पर कितने रिचार्ज कराए इस बात का भी पता लग पाएगा। एप्प से यदि किसी अन्य नंबर पर भी रिचार्ज किया है तब उसकी भी डिटेल होगी। कुल मिलाकर यूजर को डाटा पैक रिचार्ज, ट्रांसफर और हिस्ट्री देखने जैसे 3 फायदे होंगे। 

कैसे इस्तेमाल करें My Vouchers फीचर
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को MyJio एप्प ओपन करना होगा। एप्प के मैन्यु बार में जैसे ही टैब करेंगे एक लिस्ट ओपन होगी। इस लिस्ट में पहला ऑप्शन My Vouchers का होगा। यदि ऑप्शन दिखाई नहीं देता तब अपने MyJio एप्प को अपडेट करें। यहां पर पहले My Plan का ऑप्शन होता था, जो अब दूसरे नंबर पर पहुंच गया।  

ऑप्शन-1 My Vouchers-View
My Vouchers का पहला ऑप्शन View है। इससे यूजर्स को प्लान की डीटेल मिल जाएंगी।

ऑप्शन-2 My Vouchers-Buy
दूसरा ऑप्शन बाई का है। यहां भी जियो के प्लान और ऑफर्स की डीटेल होती है। इसमें प्लान पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारें में भी बताया जाता है।

ऑप्शन-3 My Vouchers-Transfer
तीसरा ऑप्शन हैं ट्रांसफर। यूजर्स यदि किसी अन्य नंबर के लिए ट्रांजैक्शन करता है तो उसकी डीटेल यहां नजर आएगी।

ऑप्शन-4 My Vouchers-Recharge
चौथा ऑप्शन रिचार्ज का है। इसके जरिए यूजर रिचार्ज के साथ-साथ अन्य जियो नंबर की डीटेल भी जान सकते है।

ऑप्शन-5 My Vouchers-History
पांचवां फीचर हिस्ट्री एड हुआ है। इस ऑप्शन में चार सब कैटेगिरी है। All, Purchased, Redeemed और Transferred हैं। यूजर्स इनके जरिए अपने नंबर से जुड़ी हिस्ट्री चेक कर सकते है।

Advertising