ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर लोग, जानिए कौन है टॉप पर?

Friday, Jul 28, 2017 - 04:36 PM (IST)

नई दिल्लीः ई-कॉमर्स रिटेलर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजॉस कल कुछ घंटों के लिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पछाड़ा था। दरअसल अमेजन के शेयर्स में लगभग 2.5 फीसदी की तेजी के चलते उनकी संपत्ति में बढ़ौतरी हुई। हालांकि, स्टॉक मार्कीट बंद होने तक यह बढ़त गायब हो गई और इसके साथ ही बिल गेट्स फिर दुनिया में सबसे अमीर बन गए। बिल गेट्स मई, 2013 से दुनिया के सबसे अमीर बने हुए थे। वहीं इस साल मार्च में बेजॉस दुनिया के रईसों की इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए थे। आज हम आपको बताएंगें दुनिया के टॉप 10 अमीर लोगों के बारे में।

बिल गेट्स
बिल गेट्स के बारे में कौन नहीं जनता कि यह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है, यह माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के फाउंडर है और अमरीका के रहने वाले है। उन्होंने 1975 में पॉल ऐलन के साथ माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी।
संपत्ति- 89.8 बिलियन डॉलर (करीब 5,76,512 करोड़ रुपए)

जेफ बेजॉस
जेफ बेजॉस दुनिया की जानी-मानी ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न के फाउंडर, चेयरमैन और सी.ई.ओ. हैँं। 
संपत्ति- 86.9 बिलियन डॉलर (करीब 5,57,941 करोड़ रुपए)

अमांसियो ऑर्टेगा
अमांसियो ओर्टेगा स्पेनिश बिज़नसमैन है। यह इंडीटेक्स फैशन ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन है, इनको जारा क्लोथिंग और एक्सेसरीज रिटेल शॉप से ज्यादा जाना जाता है।
संपत्ति- 82.7 बिलियन डॉलर (करीब 5,30,809 करोड़ रुपए)

वॉरेन बफेट
वॉरेन बफेट बर्कशायर हैथवे के सी.ई.ओ., चेयरमैन और सबसे बड़े शेयरहोल्डर है। इन्हें दुनिया का सबसे सफल निवेशकों में एक माना जाता है। 
संपत्ति- 74.4 बिलियन डॉलर (करीब 4,77,502 करोड़ रुपए)

मार्क जुकरबर्ग
सोशल साइट फेसबुक के संस्थापक। मार्क ने फेसबुक कंपनी 2004 को शुरू की थी जब वो 19 साल के थे। फेसबुक दुनिया की सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली सोशल नेटवर्किंग साईट है।
संपत्ति- 70.5 बिलियन डॉलर (करीब 4,52,472 करोड़ रुपए)

कार्लोस स्लिम
मैक्सिको के रहनेवाले कार्लोस बफेट की तरह ही बिजनसमेन, इन्वेस्टर और दानदाता हैं। साल 2010 से 2013 तक यह दुनिया के धनी लोगों की सूची में टॉप पर रहे। ग्रुप कार्सो के संस्थापक हैं।
संपत्ति- 66.3 बिलियन डॉलर (करीब 4,25,450 करोड़ रुपए)

लैरी एलिसन
अमरीकी बिजनसमेन लैरी एलिसन Oracle कॉर्पोरेशन के संस्थापक हैं। 
संपत्ति- 52.9 बिलियन डॉलर (करीब 3,39,461 करोड़ रुपए)

बर्नार्ड अर्नॉल्ट
अर्नॉल्ट फ्रेंच बिजनसमेन, इन्वेस्टर और आर्ट कलेक्टर हैं। वह दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी गुड्स कंपनी LVMH के चेयरमेन और सीईओ हैं।
संपत्ति- 52.4 बिलियन डॉलर (करीब 3,36,224 करोड़ रुपए)

लैरी पेज
अमरीकी कंप्यूटर साइंटिस्ट और इंटरनेट आंट्रप्रन्योर लैरी पेज ने सर्गेई ब्रिन के साथ गूगल की स्थापना की। वह गूगल की पैरंट कंपनी ऐल्फाबेट इंक के सी.ई.ओ. हैं।
संपत्ति- 48 बिलियन डॉलर (करीब 3,08,004 करोड़ रुपए)

चार्ल्स कोच
चार्ल्स कोच अमरीकी बिजनसमेन, पॉलिटिकल डॉनर और दानदाता हैं। वह कोच इंडस्ट्रीज के को-ऑनर, कंपनी के बोर्ड के चेयरमेन और सी.ई.ओ. हैं।
संपत्ति- 47.5 बिलियन डॉलर (करीब 3,04,795 करोड़ रुपए)


 

Advertising