तेल क्षेत्रों की नीलामी के दूसरे दौर की समयसीमा एक बार फिर बढ़ी

Thursday, Jan 17, 2019 - 03:16 PM (IST)

नई दिल्लीः सरकार ने 25 तेल एवं गैस क्षेत्रों की नीलामी के लिये बोली लगाने की समयसीमा को दूसरी बार टाल दिया है। हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) ने इसकी जानकारी दी है। खोजे गये छोटे क्षेत्रों के दूसरे दौर की बोली अगस्त में खुली थी। पहले इसकी मूल समयसीमा 18 दिसंबर तक थी लेकिन इसे बढ़ाकर 18 जनवरी कर दिया गया था। अब इसे एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। 

डीजीएच ने वेबसाइट पर कहा, ‘‘खोजे जा चुके छोटे क्षेत्रों की बोली के दूसरे दौर की समयसीमा को बढ़ा दिया गया है। संशोधित समयसीमा की जानकारी बाद में दी जाएगी।’’      
    

Isha

Advertising