सोने की कीमत में तेजी थमी, चांदी में आई बड़ी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट

Tuesday, May 31, 2022 - 10:43 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन कीमती धातुओं के दाम में बीते दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर मंगलवार को सोने की कीमत में 0.10 फीसदी की गिरावट आई और इसका भाव फिसलकर 51,043 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। साथ ही चांदी का भाव भी 0.61 फीसदी टूट गया। इस कमी के बाद चांदी की कीमत कम होकर 61,503 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। 

यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉलमार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।  

इस तरह जानें अपने शहर का भाव 
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
 

jyoti choudhary

Advertising