रिजर्व बैंक ने मार्च में शुद्ध रूप से 5.699 अरब डॉलर बेचे

Tuesday, May 18, 2021 - 01:27 PM (IST)

मुंबईः रिजर्व बैंक ने मार्च में अमेरिका मुद्रा की शुद्ध रूप से बिकवाली की। केन्द्रीय बैंक ने मार्च के दौरान हाजिर बाजार में शुद्ध रूप से 5.699 अरब डॉलर की अमेरिकी मुद्रा की बिक्री की। आरबीआई के आंकड़ों में यह दर्शाया गया है। आरबीआई के मई 2021 के मासिक बुलेटिन के मुताबिक केन्द्रीय बैंक ने मार्च 2021 में हाजिर मुद्रा बाजार से 20.25 अरब डॉलर की खरीदारी की वहीं इस दौरान उसने 25.949 अरब डॉलर बाजार में बेचे। इस प्रकार शुद्ध रूप से उसने 5.699 अरब डॉलर बाजार में बेचे। इससे पिछले महीने फरवरी 2021 में भी शीर्ष बैंक ने शुद्ध रूप से डॉलर की बिक्री की। 

फरवरी में आरबीआई ने 23.352 अरब डॉलर की खरीदारी और 24.571 अरब डॉलर की हाजिर बाजार में बिक्री की। वित्त वर्ष 2019- 20 की यदि बात की जाए तो वर्ष के दौरान आरबीआई ने शुद्ध रूप से 45.097 अरब डॉलर की खरीद की। इस दौरान बैंक ने 72.205 अरब डालर खरीदे वहीं 27.108 अरब डॉलर बाजार में बेचे।

jyoti choudhary

Advertising