आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

Saturday, Dec 15, 2018 - 09:23 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती हो रही थी पर शनिवार को यनि 15 दिसबंर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बढ़त आई है। 14 दिसंबर को पेट्रोल के दाम 70.29 थे जो आज 5 पैसे बढ़ गए है वहीं डीजल के दाम में 7 पैसे की कटोती हुई जिसके साथ दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70.34 रुपए हैं वहीं डीजल की कीमत 64.50 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे की बढ़त हुई जिसके बाद पेट्रोल के दाम 75.96 रुपए प्रति लीटर हो गए और डीजल की कीमत 67.50 प्रति लीटर है वही कोलकाता में पेट्रोल 72.43 तो डीजल 66.26, चेन्नई में पेट्रोल 72.99 तो डीजल 68.18 प्रति लीटर बिक रहा है। 


चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
दिल्ली 70.34  रूपए 64.50 रूपए
मुंबई 75.96  रूपए 67.50 रूपए
चेन्नई 72.99 रूपए 68.18 रूपए
कोलकाता 72.43 रूपए 66.26 रूपए

जालंधर में पेट्रोल 17 पैसे महंगा 
आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल आज 17 पैसे महंगा होकर 75.52 रूपए, लुधियाना में 75.93 रूपए, अमृतसर 75.95 रूपए, पटियाला में 75.82 रूपए और चंडीगढ़ में 66.50 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

जालंधर 75.52 रूपए 64.60 रूपए
लुधियाना 75.93 रूपए 64.95 रूपए
अमृतसर 75.95 रूपए 64.98 रूपए
पटियाला  75.82 रूपए 64.85 रूपए
चंडीगढ़ 66.50 रूपए 61.41 रूपए

Isha

Advertising