इन देशों की करंसी पर भारी पड़ता है अपना रुपया!

Wednesday, May 24, 2017 - 02:36 PM (IST)

नई दिल्लीः हम बहुत से भारतीय घूमने के लिए विदेश जाना चाहते हैं, लेकिन वहां की महंगाई हमारी राह का रोड़ा बन जाती है। लेकिन दुनिया में बहुत से देश ऐसे हैं जहां की करंसी हमारे रूपए से कमजोर है। इन देशों में अगर आप जाते हैं तो आपको ज्‍यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ता।

आज हम आपको ऐसे ही देशों के बारे में बताएंगे जो प्राकृतिक सौंदर्य, अपनी संस्‍कृति, खानपान और रीति रिवाजों के कारण दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर लुभाते हैं। आप भी इनकी यात्रा कर सकते हैं वो भी कम खर्च पर।

वियतनाम
वियतनाम एक ख़ूबसूरत देश है। यहां पर भारत के एक रुपए की कीमत 353.80 वियतनामी डोंग है। अपने खतरनाक जंगलों के लिए वियतनाम मशहूर है। इस देश में आपकी फ्लाईट, घूमना-फिरना व ठहरना 45 से 50 हजार में हो जाएगा।

इंडोनेशिया
भारत का एक रुपया इंडोनेशिया की करंसी रुपए के 207.74 रुपए के बराबर है। इंडोनेशिया को द्वीपों का समूह कहा जाता है। बाली, जावा, सुमात्रा, जकार्ता यहाँ के नामी शहर व देखने योग्य जगह हैं। इंडोनेशिया में आपको कई प्राचीन भारतीय देवी-देवताओं के मंदिर भी मिलेंगे। आप कुछ हज़ार रुपयों में इंडोनेशिया की यात्रा कर सकते हैं।

पराग्वे
यहां एक रुपए के बदले आपको पराग्वे की करंसी 86.96 ग्वारानी मिलेगा। यदि कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं तो आप पराग्वे ज़रूर पहुंचिए। पराग्‍वे एक गरीब देश है लेकिन यह प्राकृतिक नजारों के मामलों में बहुत धनी है।

कंबोडिया 
कंबोडिया में एक रुपया के बदले आपको 63.63 रियाल मिलेगा। कंबोडिया के हरे भरे मैदान सबका मन मोहते हैं। पुरातन सभ्‍यता की झलक अगर आप पाना चाहते हैं तो आपको कंबोडिया जरूर जाना चाहिए। मंगोलिया मंगोलिया में भी भारतीय करंसी रुपया की सेहत अच्छी है. यहां आपको एक रुपए के बदले 37.60 मंगोलियाई तुगरिक मिलेगा। खानाबदोशी क्या होती है इसे तो आप मंगोलिया में ही महसूस कर सकते हैं। 

कोस्टा रिका
कोस्टा रिका मध्य अमरीकी देश है। यहां 8.89 कोस्टारिकन कोलोन एक रुपए का काम करेगा। कोस्टा रिका अपनी जैवविविधता के लिए जाना जाता है। प्राचीन समुद्र तटों और हंगरी में आपको एक रुपए में वहां की करंसी फोरेटे के मुताबिक 4.42 रुपये का सामान मिलेगा। हंगरी मध्य यूरोप का एक का प्राकृतिक सुंदरता से भरा देश है। यहां के कई शहर अपनी कला के लिए जाने जाते हैं।

Advertising