टेलीकॉम कंपनियों को मिल सकती राहत!

Thursday, Aug 17, 2017 - 07:17 PM (IST)

नई दिल्लीः टेलीकॉम कंपनियों को सरकार की ओर से बड़ी राहत मिल सकती है। जानकारी के अनुसार इंटरमिनिस्ट्रियल ग्रुप यानी आई.एम.जी. स्पेक्ट्रम पेमेंट की अवधि में राहत दे सकती है। आई.एम.जी. ने स्पेक्ट्रम पेमेंट की अवधि बढ़ाने की मांग मंजूर कर ली है।

सूत्रों के मुताबिक कंपनियों को 8 साल के बजाए 16 साल में स्पेक्ट्रम पेमेंट चुकाने की छूट मिल सकती है। कल आईएमजी टेलीकॉम पर अंतिम गाइडलाइन जारी करेगा। बचे हुए कर्ज पर अगले कुछ महीने में दोबारा विचार होगा।

Advertising