TCS का Q1 में मुनाफा 23% बढ़कर हुआ 7,340 करोड़ रुपए

Tuesday, Jul 10, 2018 - 06:19 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारत की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेस (टी.सी.एस.) का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में 6.32 फीसदी बढ़ गया है। इस दौरान कंपनी को 7,340 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है, जबकि मार्च 2018 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी को 6,904 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था। वहीं, सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 23.46 फीसदी बढ़ा है। टी.सी.एस. ने 4 रुपए प्रति शेयर एंटरिम डिविडेंड देने की घोषणा भी की है।

आय 6.89 फीसदी बढ़कर 34,261 करोड़ 
अप्रैल-जून क्वार्टर में टी.सी.एस. की आय 6.89 फीसदी बढ़कर 34,261 करोड़ रुपए रही है। मार्च तिमाही में कंपनी की आय 32,075 करोड़ रुपए रही थी। वहीं, सालाना आधार पर कंपनी की आय 15.80 फीसदी बढ़ी है। पिछले साल समान अवधि में कंपनी की आय 29,584 करोड़ रुपए थी। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 5.3 फीसदी बढ़कर 8,578 करोड़ रुपए रहा। पहली तिमाही में  ऑपरेटिंग मार्जिन 25.4 फीसदी से घटकर 25 फीसदी रही।

डॉलर आय 1.6 फीसदी बढ़ी

  • पहली तिमाही में टी.सी.एस. की डॉलर आय भी बढ़ी है। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी की डॉलर आय 1.6 फीसदी बढ़कर 505.1 करोड़ डॉलर रही। 
  • तिमाही आधार पर बीएफएसआई वर्टिकल ग्रोथ 3.7 फीसदी बढ़ी।
  • कंपनी की डिजिटल आय 25 फीसदी की बढ़ी।
  • तिमाही आधार पर कंपनी ने 10 करोड़ डॉलर के दो नए क्लाइंट जोड़े, जबकि 50 लाख डॉलर के 13 क्लाइंट जुड़े। 


4 रुपए प्रति शेयर एंटरिम डिविडेंड का एेलान
वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही के बेहतर नतीजे से टी.सी.एस. ने 4 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है। इससे पहले, 15 जून 2018 को टी.सी.एस. के बोर्ड 16,000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक को मंजूरी थी। कंपनी इसके माध्यम से 7.61 करोड़ शेयर खरीदेगी। कंपनी ने इस बायबैक के लिए ऑफर प्राइस 2,100 रुपए प्रति शेयर रखने को मंजूरी दी थी। टी.सी.एस. के शेयर बायबैक में कंपनी के प्रोमोटर्स भी हिस्सा लेंगे।
 

jyoti choudhary

Advertising