शीर्ष 10 में से 6 कम्पनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा

Sunday, Aug 07, 2016 - 01:57 PM (IST)

नई दिल्ली: बाजार मूल्यांकन के लिहाज से शीर्ष 10 कम्पनियों में से 6 का सम्मिलित बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैप) पिछले हफ्ते 16,445.27 करोड़ रुपए बढ़ गया। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टी.सी.एस.) रही। बीते सप्ताह टी.सी.एस., एच.डी.एफ.सी. बैंक, कोल इंडिया लिमिटेड, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और आे.एन.जी.सी. के बाजार पूंजीकरण में बढ़त दर्ज हुई, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, आई.टी.सी., इन्फोसिस और एच.डी.एफ.सी. को इस अवधि में नुकसान हुआ।  

 

सप्ताह के दौरान टी.सी.एस. का बाजार पूंजीकरण 5,980.25 करोड़ रुपए बढ़कर 5,21,946.66 करोड़ रुपए हो गया। इसके अलावा आे.एन.जी.सी. की बाजार हैसियत 5,004.96 करोड़ रुपए बढ़कर 1,93,182.97 करोड़ रुपए, सन फार्मा की 3,032.43 करोड़ रुपए बढ़कर 2,02,727.88 करोड़ रुपए, एच.डी.एफ.सी. बैंक की 1,045.56 करोड़ रुपए बढ़कर 3,17,052.47 करोड़ रुपए और कोल इंडिया की 884.29 करोड़ रुपए बढ़कर 2,08,061.04 करोड़ रुपए तथा हिंदुस्तान यूनिलीवर का 497.78 करोड़ रुपए बढ़कर 1,99,933.02 करोड़ रुपए हो गई।  

 

समीक्षाधीन अवधि में एच.डी.एफ.सी. का बाजार मूल्यांकन 5,363.14 करोड़ रुपए घटकर 2,12,065.33 करोड़ रुपए, इन्फोसिस का 1,504.5 करोड़ रुपए घटकर 2,45,175.87 करोड़ रुपए, आई.टी.सी. 1,208 करोड़ रुपए घटकर 3,03,750.88 करोड़ रुपए और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 283.86 करोड़ रुपए घटकर 3,29,013.53 करोड़ रुपए पर आ गया। शीर्ष 10 की सूची में टी.सी.एस. पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., इन्फोसिस, एच.डी.एफ.सी., कोल इंडिया, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आे.एन.जी.सी. का स्थान रहा। बीते सप्ताह सैंसेक्स और निफ्टी में क्रमश: 0.09 प्रतिशत और 0.51 प्रतिशत का लाभ रहा।  

Advertising