जानिए TCS के CEO के रूप में एन. चंद्रशेखरन ने पिछले वर्ष ली कितनी सैलरी?

Wednesday, May 31, 2017 - 10:53 AM (IST)

नई दिल्ली: टाटा संस के प्रमुख एन. चंद्रशेखरन ने समूह की आई.टी. कंपनी टी.सी.एस. के सी.ई.ओ. तथा प्रबंध निदेशक के रूप में 2016-17 में 30.15 करोड़ रुपए का सैलरी पैकेज लिया। उन्हें इस साल फरवरी में टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया। टाटा संस नमक से लेकर सॉफ्टेवयर बनाने वाले 103 अरब डॉलर के समूह की होल्डिंग कंपनी है।

कंपनी की 2016-17 की सालाना रिपोर्ट के अनुसार टी.सी.एस. के सी.ई.ओ. के रूप में उन्होंने 2.44 करोड़ रुपए मूल वेतन लिया, 25 करोड़ रुपए कमीशन तथा 2.7 करोड़ रुपए भत्ते के रूप में लिए।

वित्त वर्ष 2015-16 में चंद्रशेखरन को 25.6 करोड़ रुपए का वेतन पैकेज मिला था। इसके अलावा उन्हें एक बारगी विशेष बोनस के रूप में 10 करोड़ रुपए मिले थे। चंद्रशेखरन का स्थान राजेश गोपीनाथ ने लिया। वह पहले मुख्य वित्त अधिकारी थे।
 

Advertising