टाटा पावर की ईवी इकाई ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चार्जिंग नेटवर्क का किया विस्तार

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 01:11 PM (IST)

नई दिल्लीः टाटा पावर की इकाई टाटा पावर ईवी चार्जिंग सॉल्यूशंस ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ सहयोग से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अल्ट्रा-फास्ट ईवी चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार किया है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि इस सहयोग के तहत टाटा पावर ईवी चार्जिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड (टीपीईवीसीएसएल) ने एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड पर 63वें और 69वें 'माइलस्टोन' पर अल्ट्रा-फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं। 

एक्सप्रेसवे पर अपने विस्तार के तहत टीपीईवीसीएसएल ने दिल्ली से यात्रा करने वाले वाहनों के लिए 63वें 'माइलस्टोन' पर चार चार्जिंग गन के साथ 240 किलोवाट का अल्ट्रा-फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है। कंपनी ने 69वें 'माइलस्टोन' पर एक और ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है ताकि दोनों दिशाओं में आने-जाने वाले यात्रियों को चार्जिंग की सुविधा मिल सके। ये सभी चार्जिंग स्टेशन व्यक्तिगत और वाणिज्यिक दोनों प्रकार के ईवी उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को पूरा करेंगे। टाटा पावर ने अपने ईवी चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार 'ईजेड चार्ज' ब्रांड नाम के तहत किया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News