टाटा पावर का मुनाफा 76.1% घटा, आय 4.8% घटी

Tuesday, Aug 23, 2016 - 02:17 PM (IST)

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 76.1 फीसदी घटकर 72.5 करोड़ रुपए रहा है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 303.1 करोड़ रुपए रहा था। पहली तिमाही में टाटा पावर को 312 करोड़ रुपए का एकमुश्त घाटा हुआ है।

 

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टाटा पावर की आय 4.8 फीसदी घटकर 6838.3 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा पावर की आय 7183.7 करोड़ रुपए रही थी। सालाना आधार पर पहली तिमाही में टाटा पावर की अन्य आय 244 करोड़ रुपए से घटकर 112 करोड़ रुपए रही है।

 

सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा 1843.6 करोड़ रुपए से घटकर 1635.5 करोड़ रुपए रहा है। साल दर साल आधार पर जून तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा मार्जिन 25.7 फीसदी से घटकर 23.9 फीसदी हो गया है।

 

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टाटा पावर को 159.7 करोड़ रुपए का फॉरेक्स घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा पावर को 171 करोड़ रुपए का फॉरेक्स घाटा हुआ था।

Advertising