टाटा पावर का मुनाफा 68.3% बढ़ा

Monday, Aug 14, 2017 - 03:53 PM (IST)

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 68.3 फीसदी बढ़कर 221 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 131.2 करोड़ रुपए रहा था।

वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में टाटा पावर की आय 1.9 फीसदी बढ़कर 6969 रुपए रही है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में टाटा पावर की आय 6838 करोड़ रुपए रही थी।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा 1635 करोड़ रुपए से बढ़कर 1831 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा मार्जिन 23.9 फीसदी से बढ़कर 26.3 फीसदी रहा है।

Advertising