टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री एक लाख के पार

Monday, Oct 10, 2016 - 05:22 PM (IST)

नई दिल्लीः वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स ग्रुप की इस वर्ष सितंबर में वैश्विक बिक्री एक लाख वाहनों के पार पहुंच गई। कंपनी ने बताया कि सितंबर में उसने जगुआर लैंड रोवर सहित कुल मिलाकर 1,02,289 वाहनों की बिक्री की जो पिछले वर्ष के इसी महीने में बेचे गए वाहनों की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक है। 

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में उसने कुल मिलाकर 5,37,187 वाहन बेचे जो वर्ष 2015-16 की समान अवधि की बिक्री की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। टाटा मोटर्स और टाटा डेबू ब्रांड के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री सितंबर 2016 में एक फीसदी बढकर 34,394 इकाई पर पहुंच गई। यात्री वाहनों की बिक्री 7 प्रतिशत बढ़कर 67,895 वाहनों पर पहुंच गई। इस महीने में समूह ने जगुआर लैंड रोवर ब्रांड के 52,914 यात्री वाहनों की बिक्री की।  
 

Advertising