टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री 39 फीसदी बढ़ी

Friday, May 11, 2018 - 01:51 PM (IST)

नई दिल्लीः टाटा मोटर्स की अप्रैल में वैश्विक बिक्री 38.81 फीसदी बढ़कर 1,02,297 वाहन रही। इसमें जगुआर लैंड रोवर की बिक्री शामिल है। पिछले साल इसी माह में कंपनी ने कुल 73,691 वाहन की बिक्री की थी।

बंबई शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन और टाटा देवू की वैश्विक थोक बिक्री अप्रैल 2018 में 39,678 वाहन रही जो पिछले साल इसी अवधि में 18,844 वाहन थी। इसके अलावा कंपनी के सभी यात्री वाहनों की कुल बिक्री 62,619 वाहन रही। यह पिछले साल के 54,847 वाहनों की बिक्री की तुलना में 14 फीसदी अधिक है। जगुआर लैंड रोवर की वैश्विक बिक्री 45,284 वाहन रही। इसमें जगुआर की 14,874 और लैंड रोवर की 30,410 इकाइयां बिकीं। 
 

Supreet Kaur

Advertising