"टाटा और मिस्त्री में जंग जारी, दो हि‍स्‍से में बंटे बोर्ड के डायरेक्‍टर्स"

Saturday, Nov 12, 2016 - 11:07 AM (IST)

नई दिल्लीः टाटा सन्स और सायरस मिस्त्री की जंग जारी है। इस जंग में कहीं टाटा सन्स की जीत हो रही है तो कहीं सायरस मिस्त्री की। इसी क्रम में टाटा स्टील के चेयरमैन पद से सायरस मिस्त्री को हटाने के फैसले पर इंडीपेंडेंट डायरेक्टर्स दो हिस्सों में बंट गया हैं। तीन डायरेक्टर्स ने टाटा सन्स को सपोर्ट किया है। तीन इंडीपेंडेंट डायरेक्टर्स समेत ज्यादातर बोर्ड मैंबर्स ने सर्वसम्मत से मिस्त्री के सपोर्ट के फैसले का विरोध किया है। मिस्त्री को सपोर्ट मिलने से मीटिंग बिना किसी फैसले के खत्म हो गई।

एस.बी.आई. के पूर्व चेयरमैन ओ.पी. भट्ट, टाटा सन्स डायरेक्टर वेणु श्रीनिवासन की पत्नी  मल्‍ल्‍ि‍का श्रीनिवासन और एंड्रू एम रोब ने टाटा सन्स के पक्ष में वोट दिया। वहीं, बोर्ड मैंबर नूस्ली वाडिया की कोशिशों से मिस्त्री को सर्वसम्मत सपोर्ट मिल गया।

यह कदम मिस्त्री के विरोध में देखा जा रहा है और टाटा सन्स की जीत मानी जा रही है क्योंकि अब उनको शेयरहोल्डर से सपोर्ट मांगना होगा। अगर शेयरहोल्डर्स ने टाटा सन्स के सपोर्ट में वोट किया तो इंडीपेंडेंट डायरेक्टर्स का सपोर्ट भी मिस्त्री को चेयरमैन पद पर बने रहने के लिए बचा नहीं सकता है। हालांकि यह शेयरहोल्डर्स के सामने अपने विचार रखने में काम आ सकता है।

टाटा स्टील मिस्त्री वाडिया को बाहर करने के लिए बुलाएगी ईजीएम
टाटा सन्स ने टाटा स्टील के बोर्ड से सायरस मिस्त्री और नुस्ली वाडिया को बाहर करने के लिए बड़ी पहल की है। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी ने टाटा स्टील को चेयरमैन मिस्त्री और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर वाडिया को हटाने के लिए एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (ईजीएम) बुलाने के लिए कहा है। टाटा स्टील ने एक रेग्युलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, जे.आर.डी. टाटा के गॉडसन नुस्ली वाडिया, मिस्त्री के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। नुस्ली को सालों से रतन टाटा को गहरा मित्र बताया जा रहा था। गुरुवार को टाटा केमिकल्स के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स ने मिस्त्री की चेयरमैनशिप का एकमत से सपोर्ट किया था। टाटा केमिकल के नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स की उस टीम का नेतृत्व नुस्ली वाडिया ने किया। टाटा केमिकल्स, टाटा संस की प्रमुख कंपनी है। इंडियन होटल्स कंपनी के बाद मिस्त्री को एक सप्ताह के भीतर टाटा संस की दूसरी कंपनियों से सपोर्ट मिला है।
 

Advertising