मारुति‍ सुजुकी ने बनाया रि‍कॉर्ड, भारत में वाहन उत्पादन 2 करोड़ पहुंचा

Monday, Jun 04, 2018 - 06:03 PM (IST)

नई दिल्लीः जापान की वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (एसएमसी) का भारत में वाहन उत्पादन कुल मिला कर 2 करोड़ की संख्या को पार कर गया है। कंपनी ने आज इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने क्या कहा
कंपनी ने बयान में कहा कि इसी के साथ जापान के बाद भारत दुसरा देश बन गया है जहां सुजुकी ने यह उपलब्धि हासिल की है। सुजुकी ने केंद्र सरकार की मारुति उद्योग के साथ मिलकर भारत में अपना सफर शुरू किया था। दिसंबर 1983 में उत्पादन शुरू करने के बाद कंपनी ने 34 वर्ष 5 महीने में 2 करोड़ वाहनों का उत्पादन किया। जापान में कंपनी को यह स्तर हासिल करने में 45 वर्ष 9 महीने लगे थे।       

इन कारों का प्रोडक्‍शन सबसे ज्‍यादा
2 करोड़ वाहनों में ऑल्टो का उत्पादन सबसे अधिक रहा। करीब 31.7 लाख अल्टो कारों का उत्पादन किया गया। एसएमसी ने कहा कि 2017-18 में वाहन उत्पादन लगभग 17.8 लाख वाहन रहा, जिसमें से 16.5 लाख की बिक्री घरेलू बाजार में और 1,30,000 वाहनों का निर्यात किया गया। 

jyoti choudhary

Advertising