सुजलॉन को पहली तिमाही में 576 करोड़ रुपए का घाटा

Monday, Aug 06, 2018 - 11:25 AM (IST)

नई दिल्लीः अक्षय ऊर्जा कंपनी सुजलॉन ग्रुप को जून में समाप्त तिमाही में 576 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। बिक्री घटने तथा विदेशी विनिमय नुकसान की वजह से कंपनी को घाटा उठाना पड़ा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 47.84 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था।

सुजलॉन ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे पी चालासानी ने बयान में कहा, ‘‘भारतीय पवन ऊर्जा बाजार वृद्धि की राह पर है। 7.5 गीगावॉट क्षमता की पहले ही नीलामी हो चुकी है। इसमें हमें सबसे ऊंचा आर्डर हासिल हुआ है। हालांकि चालू वित्त वर्ष में बहुत अधिक परियोजनाएं चालू नहीं हो पाएंगी। बदलाव की अवधि लंबी खिंच गई है। इससे नई बोली व्यवस्था की वजह से परियोजना क्रियान्वयन की अवधि 9 से बढ़कर 18 महीने हो गई है। इससे अस्थायी रूप से देरी हो रही है।’’ 

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 से उद्योग आगे बढ़ेगा क्योंकि पहले हासिल की गई परियोजनाओं का क्रियान्वयन होगा और नई बोलियां भी पाइपलाइन में हैं।  

jyoti choudhary

Advertising