iPhone 17 खरीदारी के लिए उमड़े ग्राहक, सप्लाई भी हुई कम, जानिए अचानक क्यों बढ़ी डिमांड?

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 06:25 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश में iPhone 17 की डिमांड में हाल के दिनों में तेजी देखने को मिल रही है। रिटेलर्स का कहना है कि लोगों को लग रहा है कि आने वाले समय में इसकी कीमतें बढ़ सकती हैं। साथ ही बेस मॉडल के नए स्टॉक की सप्लाई भी कम हो गई है। इसी वजह से आईफोन 17 की बिक्री में तेजी आई है। साथ ही, कुछ मॉडलों के बेस वेरिएंट की सीमित उपलब्धता ने भी मांग को बढ़ावा दिया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिटेलर्स और चैनल पार्टनर ग्राहकों को संदेश भेजकर मौजूदा कीमतों पर iPhone खरीदने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि भविष्य में कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, Apple ने अब तक iPhone की कीमतों में किसी नए बदलाव की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

MacBook और iPad हुए महंगे

हाल ही में Apple ने MacBook, iPad और कुछ स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इसके बाद बाजार में यह चर्चा तेज हो गई कि iPhone की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। हालांकि कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

रिटेलर्स का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में कुछ iPhone मॉडलों की सप्लाई सीमित रही है। इसके चलते कई ग्राहक संभावित मूल्य वृद्धि से पहले ही फोन खरीद रहे हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर चुनिंदा मॉडल और स्टोरेज वेरिएंट की सीमित उपलब्धता तथा डिस्काउंट ऑफर ने भी बिक्री को बढ़ावा दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News