LIC: बी. वेणुगोपाल और सुनीता MD नियुक्त, मिला 2 साल का कार्यकाल

Tuesday, Apr 11, 2017 - 10:49 AM (IST)

नई दिल्लीः सरकार द्वारा एल.आई.सी. में दो नए मैनेजिंग डायरेक्‍टर्स बी. वेणुगोपाल और सुनीता शर्मा (दोनों का 2 साल का कार्यकाल) नियुक्‍त किए गए हैं।  मौजूदा समय में वेणुगोपाल मु्ंबई में एल.आई.सी. के वेस्‍टर्न जोन को संभाल रहे हैं। वहीं, सुनीता एल.आई.सी. की सब्सिडयरी एल.आई.सी. हाऊसिंग फाइनेंस के मैनेजिंग डायरेक्‍टर हैं। इन दोनों की नियुक्ति के बाद एल.आई.सी. में 4 एम.डी. हो गए हैं। इन दोनों के अलावा एक उषा सांगवान और हेमंत भार्गव हैं।

2 साल के लिए नियुक्‍त
वेणुगोपाल पिछले साल ही मुंबई जोन के प्रमुख बने थे। वहीं, सुनीता शर्मा 2013 से एल.आई.सी.एच.एफ.एल. की कमान संभाल रही हैं। दोनों ही 2019 में रिटायर हो जाएंगे। एल.आई.सी. के टॉप मैनेजमेंट लेवल पर चेयरमैन के अलावा 4 मैनेजिंग डायरेक्‍टर्स होते हैं। पिछले साल दिसंबर में वी.के. शर्मा को चेयरमैन नियुक्‍त किए जाने के बाद एम.डी. की पोस्‍ट खाली हो गई थी। एम.डी. की दूसरी पोस्‍ट एस.बी. मैनक के फरवरी  में रिटायर होने के बाद खाली पड़ी थी।

Advertising