चीनी उत्पादन अक्तूबर-नवंबर में 39.73 लाख टन

Wednesday, Dec 05, 2018 - 01:29 PM (IST)

मुंबईः चीनी उद्योग के प्रमुख संगठन, भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के अनुसार देश में चालू पेराई सत्र के दौरान 30 नवंबर तक चीनी उत्पादन 39.73 लाख टन रहा। यह पिछले साल इसी अवधि की तुलना में थोड़ा अधिक है। इस्मा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पिछले वर्ष अक्टूबर-नवंबर में उत्पादन 39.14 लाख टन था। चीनी पेराई सत्र अक्तूबर से शुरू होता है। संगठन के अनुसार पिछले वर्ष के 450 चीनी मिलों के मुकाबले इस वर्ष अब तक 415 चीनी मिलों ने ही पेराई शुरू की है।

महाराष्ट्र में, 167 मिलें चल रही हैं और 30 नवंबर तक राज्य में 18.05 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। यह पिछले साल के उत्पादन के मुकाबले 21 प्रतिशत अधिक है। उत्तर प्रदेश में वर्तमान में चालू 109 चीनी चीनी मिलों ने इसी दौरान 9.50 लाख टन चीनी का उत्पादन किया। पिछले वर्ष इसी दौरान राज्य में 108 मिलें ने 13.11 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था। उ.प्र. में इस वर्ष पेराई एक पखवाड़े देर से शुरू हुई है।

कर्नाटक में 30 नवंबर तक 7.93 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ। इस दौरान 63 चीनी मिलें चाल रही थीं। पिछले साल की समान अवधि में राज्य में 62 चीनी पेराई कर रही थीं और 7.02 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। अन्य सभी राज्यों में भी पेराई का काम धीमी गति से शुरू हो गया है।

 

jyoti choudhary

Advertising