नोटबंदीः चीनी का दाम 5% लुढ़का

Thursday, Dec 08, 2016 - 02:28 PM (IST)

नई दिल्लीः नोटबंदी को आज पूरा एक महीना हो गया है। इस पूरे एक महीने में चीनी की कीमतों में करीब 5 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। दिल्ली में 4,000 रुपए के ऊपर बिकने वाली चीनी 3,800 रुपए प्रति क्विंटल के नीचे आ गई है। मुंबई में चीनी 3,700 रुपए के भी नीचे बिक रही है। गौर करने वाली बात ये है मिलों की ओर से सप्लाई काफी ज्यादा है, जबकि सामने मांग उतनी नहीं आ पा रही है। नोटबंदी की वजह से शादियों के सीजन में भी चीनी की मांग नहीं आ सकी, वहीं किसानों को पेमेंट देने के लिए मिलें ज्यादा माल बेचने को मजबूर है।

Advertising