अडानी ग्रुप शेयरों में जोरदार तेजी, मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपए के पार

Monday, Dec 04, 2023 - 10:26 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BJP की बंपर जीत के बाद भारतीय बाजार नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। सेंसेक्स ने आज 68587.82 का नया रिकॉर्ड हाई बनाया तो निफ्टी ने भी पहली बार 20600 का स्तर पार किया। बीते कई सेशन से चली आ रही अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी ने आज नई रफ्तार पकड़ ली है।

अडानी ग्रुप शेयरों में जोरदार तेजी

बाजार खुलते ही अडानी ग्रुप के सभी ग्रुप शेयरों में 3.5-10% तक की तेजी देखने को मिली। अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एनर्जी, अडानी टोटल गैस, अडानी गैस में 8-10% तक की तेजी है जबकि अडानी पावर, अडानी एंटरप्राइजेज में 7.5% से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है।

मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपए के पार

अडानी ग्रुप के शेयरों में इस तेजी के चलते ग्रुप का मार्केट 12.36 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। 1 फरवरी 2023 के बाद पहली बार 12 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा है। मार्केट खुलने के शुरुआती 20 मिनट में अडानी ग्रुप के शेयरों ने मार्केट कैप में 1.14 लाख करोड़ रुपए जोड़े।

अडानी ग्रुप खुद को भारत में एक बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेयर के रूप में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए अगले 10 वर्षों में कैपिटल एक्सपेंडीचर पर 7 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगा। अडानी ग्रुप की इस योजना से भी शेयरों को सपोर्ट मिला है।

jyoti choudhary

Advertising