सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

Monday, Mar 14, 2022 - 10:21 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखी गई है। बीते दिनों 55 हजार के स्तर तक उछाल भरने के बाद आज सोना एक बार फिर टूटकर 52 हजार के स्तर पर आ गया, वहीं चांदी भी फिसलकर 70 हजार के स्तर पर आ गई। आज सोने की कीमत 0.25 फीसदी फिसलकर 52,748 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गई। 

कच्चे तेल में गिरावट का असर  
कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी का असर कीमती धातुओं के दाम पर भी देखने को मिल रहा है। इसके चलते जहां एक ओर सोने का दाम टूटा है तो दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी कमी आई है। चांदी में आज 0.50 फीसदी की गिरावट आई है और इसके साथ ही यह कीमती धातु 70,015 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 

गौरतलब है कि रूस यूक्रेन के बीच बातचीत की सुगबुगाहट के चलते कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है और ये 108 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गई हैं। इसका सीधा असर कीमती धातुओं के दाम पर दिखाई दे रहा है। बता दें कि बीते दिनों कच्चे तेल का भाव अपने 14 साल के शिखर पर 139 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। 

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता 
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 

jyoti choudhary

Advertising