फेडरल रिजर्व के फैसले से झूमा शेयर बाजार, निवेशकों को हुआ 5.83 लाख करोड़ का फायदा

Thursday, Mar 21, 2024 - 06:17 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः मजबूत ग्लोबल संकेतों के दम पर भारतीय शेयर बाजारों में आज 21 मार्च को जबरदस्त तेजी रही। सेंसेक्स जहां 540 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी वापस 22,000 के पार पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के इंडेक्स भी 2% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों को करीब 5.83 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ। बाजार में तेजी का मुख्य कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक का एक बयान रहा, जिसमें उसने 2024 में 3 बार दरों में कटौती करने के अपने पुराने रुख को बरकरार रखने का संकेत दिया। NSE के सभी सेक्टरोल इंडेक्स आज हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक निफ्टी रियल्टी में 3 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स 2% से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 539.50 अंक या 0.75% की तेजी के साथ 72,641.19 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 172.85 अंक या 0.79% बढ़कर 22,011.95 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने एक दिन में ₹5.83 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 21 मार्च को बढ़कर 379.95 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 20 मार्च को 374.12 लाख करोड़ रुपए था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.83 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 5.83 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। 

jyoti choudhary

Advertising