शेयर बाजारः सैंसेक्स 33147 पर बंद, निफ्टी ने तोड़ा 10300 का रिकॉर्ड

Thursday, Oct 26, 2017 - 03:53 PM (IST)

नई दिल्लीः एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ आज शेयर बाजार की शुरुआत भी सुस्ती के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबार में सैंसेक्स और निफ्टी सपाट नजर आ रहे थे। कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 104.63 अंक यानि 0.32 फीसदी बढ़कर 33,147.13 पर और निफ्टी 48.45 अंक यानि 0.47 फीसदी बढ़कर 10,343.80 पर  बंद हुआ।  बैंकिंग, ऑटो, मेटल, फार्मा और रियल्टी शेयरों में खरीदारी लौटने से सैंसेक्स ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया। सैंसेक्स ने आज बुधवार को बनाए 33117.33 के रिकॉर्ड स्तर को तोड़ते हुए 33151.26 का ऑलटाइम हाई बनाया। ब्रोकरों के अनुसार, अक्तूबर श्रृंखला के डेरीवेटिवों में आज कारोबार का अंतिम दिन होने के चलते शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है।

ऑलटाइम हाई पर पहुंचा सैंसेक्स 
मोदी सरकार के रााहत पैकेज के एेलान से दूसरे दिन भी शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली। सैंसेक्स ने बुधवार को बनाए 33117.33 के रिकॉर्ड स्तर को तोड़ते हुए 33151.26 का ऑलटाइम हाई बनाया।

मिड-स्मॉलकैप इंडेक्स में बढ़त
बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़कर 16330 के करीब बंद हुआ है। निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी की मजबूती के साथ 17264 के स्तर पर बंद हुआ है।

मेटल-फार्मा इंडेक्स में तेजी
आज मेटल, फार्मा, ऑटो, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 2 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 0.9 फीसदी और ऑटो इंडेक्स में 0.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बी.एस.ई. के कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 1.25 फीसदी, ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 2.2 फीसदी और पावर इंडेक्स में 0.5 फीसदी की मजबूती देखने को मिली है।

बैंक निफ्टी सपाट
बैंक निफ्टी सपाट होकर 25,022.2 के स्तर पर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के पी.एस.यू. बैंक इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही आज आईटी और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली है। निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 0.4 फीसदी और बी.एस.ई. के कंज्यूमर ड्युरेबल्स इंडेक्स में 0.8 फीसदी की कमजोरी आई है।

टॉप गेनर 
बी.पी.सी.एल., एच.पी.सी.एल., सिप्ला, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी

टॉप लुजर्स
एच.सी.एल. टेक, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, एसबीआई, टाटा मोटर

Advertising