शेयर बाजार में गिरावट, सैंसेक्स 150 अंक से ज्यादा गिरा

Friday, Jul 28, 2017 - 09:44 AM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। शुरआती कारोबार में सैंसेक्स 150 अंक से ज्यादा टूटा है। वहीं निफ्टी 10 हजार के स्तर से नीचे आ गया है। सबसे ज्यादा गिरावट फार्मा और पी.एस.यू. बैंकों में देखने को मिल रही है। फिलहाल सैंसेक्स 164 अंक की गिरावट के साथ 32219 और निफ्टी 41 अंक की गिरावट के साथ 9979 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव नजर आ रहा है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी तक गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी तक लुढ़का है।

बैंक निफ्टी में गिरावट
बैंकिंग, आईटी, मेटल और फार्मा शेयरों में बिकवाली हावी हुई है। बैंक निफ्टी 0.6 फीसदी गिरकर 24,772 के स्तर पर आ गया है। निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 0.7 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 1.1 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
 

Advertising