शेयर बाजार में गिरावट, सैंसेक्स 32280 के नीचे बंद

Monday, Aug 07, 2017 - 03:57 PM (IST)

नई दिल्लीः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सैंसेक्स और निफ्टी हल्की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 51.74 अंक यानि 0.16 फीसदी गिरकर 32,273.67 पर और निफ्टी 9 अंक यानि 0.09 फीसदी गिरकर 10,057.40 पर बंद हुआ है।

मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए हैं। मिडकैप इंडेक्स में 1.06 फीसदी की तेजी रही है वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

मेटल और रियल्टी स्टॉक्स में बढ़त
कारोबार में मेटल, पी.एस.यू. बैंक और रियल्टी स्टॉक्स में बढ़त देखने को मिली है। तीनों सेक्टर इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा बढ़कर बंद हुए हैं। सरकारी बैंकों का इंडेक्स करीब 1.53 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। मेटल सेक्टर इंडेक्स 1.18 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। रियल्टी सेक्टर इंडेक्स 1.55 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। 
 

Advertising