शेयर बाजार में सुस्ती, सैंसक्स 17 अंक गिरकर 33025 पर खुला

punjabkesari.in Thursday, Oct 26, 2017 - 10:30 AM (IST)

नई दिल्लीः एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ आज शेयर बाजार की शुरुआत भी सुस्ती के साथ हुई है। शुरुआती कारोबार में सैंसेक्स और निफ्टी सपाट नजर आ रहे हैं। निफ्टी 10275 के आसपास है, जबकि सैंसेक्स 33000 के ऊपर टिका हुआ है। आज सैंसेक्स 17 अंक गिरकर 33025.17 पर पर और निफ्टी 4 अंक फिसलकर 10292 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, रियल्टी एफ.एम.सी.जी. और आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि पी.एस.यू. बैंक शेयरों में खरीदारी दिख रही है। फिलहाल सैंसेक्स 30 अंकों की तेजी के साथ 33,072 के स्तर पर और निफ्टी 3 अंक गिरकर 10,293 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में सुस्ती
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सुस्ती नजर आ रही है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स सपाट है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट है, वहीं एन.एस.ई. के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी की बढ़त दिख रही है।

बैंक निफ्टी में बढ़त
पी.एस.यू. बैंकों में आज भी खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी का पी.एस.यू. बैंक इंडेक्स 7 फीसदी चढ़ा है, जबकि बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी तक बढ़कर 25,090 के स्तर पर नजर आ रहा है। हालांकि एफ.एम.सी.जी., आई.टी., ऑटो और पावर शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं।

टॉप गेनर्स
एस.बी.आई., इन्फोसिस, एक्सिस बैंक, भेल, लार्सन

टॉप लूजर्स
एच.सी.एल. टेक, एच.डी.एफ.सी., आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, एशियाई पेंट्स


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News