शीर्ष 5 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 23,956 करोड़ रुपए घटा

Sunday, Dec 04, 2016 - 06:35 PM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार की शीर्ष दस में शामिल 5 कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (एमकैप) सप्ताहांत पर 23,956.34 करोड़ रुपए घट गया। सबसे अधिक 15,162.44 करोड़ रुपए की भारी गिरावट टी.सी.एस. के एमकैप में आई है। टी.सी.एस. का एमकैप सप्ताहांत पर घटकर 4,38,203.47 करोड़ रुपए रह गया। इसके साथ ही आई.टी.सी., इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.) और एच.डी.एफ.सी. का भी बाजार पूंजीकरण घट गया है। टी.सी.एस. के बाद सबसे अधिक 5,084.62 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ एस.बी.आई. का एमकैप 197,485.05 करोड़ रुपए, इंफोसिस का 3,031.96 करोड़ रुपए, आई.टी.सी. का 419.97 करोड़ रुपए घटकर 2,76,806.75 करोड़ रुपए और एच.डी.एफ.सी. का 257.35 करोड़ रुपए घटकर 1,96,509.84 करोड़ रुपए रह गया।  

सप्ताहांत पर शेष 5 कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 13,865.35 करोड़ रुपए बढ़ा, जिसमें सबसे अधिक 11,112.14 करोड़ रुपए का लाभ ओ.एन.जी.सी. को हुआ। ओ.एन.जी.सी. का एमकैप सप्ताहांत पर बढ़कर 2,49,178.65 करोड़ रुपए हो गया। इसके बाद कोल इंडिया का एमकैप 1,241.48 करोड़ रुपए बढ़कर 190,008.79 करोड़ रुपए, एच.डी.एफ.सी. का 966.57 करोड़ रुपए बढ़कर 3,04,113.05 करोड़ रुपए और रिलायंस इंडस्ट्रीज (आर.आई.एल.) का 535.16 करोड़ रुपए की बढ़कर 3,22,813.12 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। बाजार पूंजीकरण में टी.सी.एस. अब भी शीर्ष पर है। उसके बाद क्रमश: आर.आई.एल., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., ओ.एन.जी.सी., इंफोसिस,एस.बी.आई., एच.डी.एफ.सी., सी.आई.एल. तथा एच.यू.एल. का स्थान है।

Advertising