सोनी के होम थिएटर में आई खराबी, 52,000 रुपए ब्याज के साथ लौटाने का आदेश

Sunday, Aug 19, 2018 - 11:24 AM (IST)

जालंधरः उपभोक्ता द्वारा सोनी के होम थिएटर में आई खराबी के ठीक न होने की शिकायत पर उपभोक्ता फोरम ने विरोधी पार्टीज को होम थिएटर का मूल्य 52,000 रुपए ब्याज के साथ अदा करने का आदेश दिया है। 17.10.2017 को शिकायतकर्ता अवतार सिंह निवासी शंकर गार्डन कालोनी, नकोदर ने होम थिएटर में आई खराबी के बाद जी.टी. रोड जालंधर स्थित प्रेम नारायण एंड कंपनी, जालंधर के मास्टर तारा सिंह नगर स्थित सोनी सर्विस सैंटर, दिल्ली स्थित सोनी इंडिया प्राइवेट लि. को केस में पार्टी बनाते हुए अपना पक्ष रखा। 

फोरम ने उपभोक्ता के हक में यह सुनाया फैसला
इस उपरांत संपर्क करने के बावजूद उक्त होम थिएटर रिप्लेस न होने के चलते उन्होंने उपभोक्ता फोरम की शरण लेना उचित समझा। फोरम के प्रैजीडैंट करनैल सिंह, मैंबर हरविमल डोगरा द्वारा विरोधी पार्टीज को होम थिएटर का मूल्य 52,000 रुपए 9 प्रतिशत ब्याज (जब से प्रोडक्ट खरीदा गया), 15000 रुपए हर्जाना, 5000 रुपए अदालती खर्च के अदा करने का फैसला सुनाया है।

यह है मामला 
शिकायत में कहा गया कि 26.10.2016 को उन्होंने प्रेम नारायण एंड कंपनी, सोनी सैंटर, जी.टी रोड जालंधर से 52,000 रुपए का होम थिएटर खरीदा, जिसकी 1 साल की वारंटी बताई गई। इस वारंटी पीरियड के अन्दर स्पीकर में खराबी के चलते उन्होंने सोनी सैंटर में संपर्क किया, जिन्होंने उन्हें मास्टर तारा सिंह नगर स्थित सोनी सॢवस सैंटर में संपर्क करने को कहा। शिकायतकत्र्ता ने 26.05.2017 को होम थिएटर सॢवस सैंटर में दे दिया व सैंटर द्वारा 3 दिन बाद वापस लेने को कहा गया। जब वह तीन दिन बाद वहां गए तो उन्हें 1 हफ्ते बाद आने को कहा गया। इस उपरांत जब वह प्रोडक्ट वापस लेने गए तो उन्हें चैक करने के लिए कहा गया। इस दौरान उन्होंने देखा कि उक्त प्रोडक्ट ठीक से कार्य नहीं कर रहा था। वह पुराने जैसा प्रतीत हो रहा था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि होम थिएटर को सही ढंग से नहीं रखा गया जिसके चलते उसके नीचे की एक नुक्कर भी थोड़ी सी टूटी हुई थी। जब उन्होंने कम्पलेंट सैंटर में कहा कि यह सही से कार्य नहीं कर रहा तो उन्हें आश्वासन दिया कि कुछ दिनों में यह ठीक ढंग से कार्य करने लगेगा लेकिन वैसा नहीं हुआ। इस उपरांत उसे सोनी इंडिया से उक्त प्रोडक्ट रिप्लेस करवाने को कहा। 

jyoti choudhary

Advertising