माल्या की शादी की खबर से सोशल मीडिया पर आया तूफान, लोगों ने एेसे लिए मजे

punjabkesari.in Thursday, Mar 29, 2018 - 01:45 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत से भागकर लंदन में डेरा डाले बैठे शराब कारोबारी विजय माल्या 62 साल की उम्र में एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं। इस बार उनकी दुल्हन होगी एयर होस्टेस पिंकी ललवानी। ये शादी विजय माल्या की तीसरी शादी होगी। 


विजय माल्या और पिंकी ललवानी की लव स्टोरी से सोशल मीडिया पर तूफान आ गया है। लोग माल्या की शादी के मजे ले रहे है और तरह तरह की बातें बना रहे है। आइए आपको बताते है लोग कैसे उड़ा रहे है माल्या का मजाकः

विजय माल्या और पिंकी ललवानी की लव स्टोरी की शुरुआत भारत में ही हुई। सूत्रों के मुताबिक विजय माल्या ने साल 2011 में पिंकी ललवानी को किंगफिशर एयरलाइंस में एयर होस्टेस की नौकरी थी।

कुछ समय बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और पिंकी किंगफिशर एयरलाइंस के एड में देखी गई। सिर्फ इतना ही नहीं, पिंकी को किंगफिशर एयरलाइंस के कैलेंडर के फोटोशूट में भी जगह मिली।

साल 2016 में जब विजय माल्या भारतीय बैंकों को 9000 करोड़ का चूना लगाकर भागा था, उस वक्त पिंकी उसके साथ थी। दोनों काफी समय से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे हैं।


कई बार दोनों को साथ ही कई इवेंट्स में देखा गया। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में दोनों ने साथ रहने की तीसरी सालगिरह मनाई है। 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News