एशियाई बाजारों में सुस्ती, SGX निफ्टी सपाट

Monday, Jul 02, 2018 - 08:40 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः एशियाई बाजारों में सुस्ती का माहौल नजर आ रहा है। जापान का बाजार निक्केई 16 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 22,288 के स्तर पर, वहीं एसजीएक्स निफ्टी सपाट होकर 10,695 के स्तर पर नजर आ रहा है। आज हांग कांग का बाजार हैंग सेंग बंद है।

कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.5 फीसदी टूटा है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.15 फीसदी की बढ़त दिख रही है। ताइवान इंडेक्स 0.3 फीसदी चढ़ा है। शंघाई कम्पोजिट 0.25 फीसदी गिरा है।

Supreet Kaur

Advertising