Major Silver Price: चांदी की चमक पड़ी फीकी! रिकॉर्ड हाई से लाखों रुपए नीचे आया भाव

punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2026 - 12:13 PM (IST)

नई दिल्लीः चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। 13 नवंबर 2026 को चांदी का भाव गिरकर 1.78 लाख रुपए प्रति किलो रह गया। इस साल 29 जनवरी को चांदी ने 4.29 लाख रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ था। ऐसे में अब तक इसकी कीमत में करीब 58.5 फीसदी की बड़ी गिरावट आ चुकी है।

जनवरी में रिकॉर्ड तेजी, फिर शुरू हुई गिरावट

1 जनवरी 2026 को चांदी का भाव 2.39 लाख रुपए प्रति किलो था। इसके बाद कीमतों में तेजी आई और 29 जनवरी को यह उछलकर 4.29 लाख रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

हालांकि, जनवरी के बाद बाजार का रुख बदलने लगा। 13 मई को चांदी की कीमत गिरकर 3.05 लाख रुपए प्रति किलो रह गई। इसके बाद भी गिरावट जारी रही और 3 जुलाई को भाव घटकर 2.39 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गया। वहीं, 1 अक्टूबर तक चांदी और सस्ती होकर 2.27 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

एक दिन में 4,000 रुपए सस्ती हुई चांदी

नवंबर में भी चांदी की कीमतों में राहत के संकेत नहीं मिल रहे हैं। 12 नवंबर को चांदी का भाव 1.82 लाख रुपए प्रति किलो था, जो 13 नवंबर को गिरकर 1.78 लाख रुपए प्रति किलो रह गया। यानी महज एक दिन में चांदी 4,000 रुपए प्रति किलो सस्ती हो गई।

29 जनवरी के 4.29 लाख रुपए प्रति किलो के उच्चतम स्तर से तुलना करें तो चांदी अब तक 2.51 लाख रुपए प्रति किलो टूट चुकी है। प्रतिशत के हिसाब से यह करीब 58.5 फीसदी की गिरावट है। वहीं, 1 अक्टूबर के मुकाबले भी चांदी की कीमत लगभग 21.6 फीसदी नीचे आ चुकी है।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News