औद्योगिक मांग कमजोर पडऩे से चांदी लुढ़की, सोना स्थिर

Sunday, Aug 28, 2016 - 11:13 AM (IST)

नई दिल्लीः विदेशों में कमजोर रूख और औद्योगिक मांग कमजोर पडऩे से समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के भाव 1275 रुपए की गिरावट के साथ 44,700 रुपए प्रति किलो रह गए। वहीं खरीदारी और बिकवाली के बीच सोने के भाव उतार-चढ़ाव के बाद अंत में पूर्वस्तर 31,250 रुपए प्रति दस पर स्थिर बने रहे।   

 

बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशों में कमजोर रूख और औद्योगिक उठाव सुस्त पडऩे से भाव दबाव में रहे। न्यूयार्क में चांदी के भाव गिरकर 18.65 डॉलर प्रति औंस रह गए। खरीदारी और बिकवाली के बीच दिल्ली में चांदी तैयार के भाव 1275 रुपए की गिरावट के साथ 44,700 रुपए किलो बंद हुए। चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 1470 रुपए की गिरावाट के साथ 43,975 रुपए प्रति किलो बंद हुए।  

 

चांदी के सिक्का के भाव पूर्वस्तर 75000:76000 रुपए प्रति सैंकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए। सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव मांग के अभाव में क्रमश: 31,050 रुपए और 30,900 रुपए प्रति 10 ग्राम कमजोर खुले। सप्ताह के मध्य में लिवाली समर्थन मिलने से इसके भाव सुधरकर बिना किसी लाभ हानि के पूर्वस्तर क्रमश: 31250 रू और 31,100 रुपए प्रति 10 ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए। सीमित कारोबार के दौरान गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24,300 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिर बने रहे। 

Advertising