चांदी 1700 रुपए लुढ़की, सोना भी 100 रुपए टूटा

Friday, Feb 28, 2020 - 03:54 PM (IST)

नई दिल्लीः विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 1,700 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ दो महीने से अधिक के निचले स्तर 46,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोना भी 100 रुपए फिसलकर 43,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। 

विदेशों में शुरुआत में सोने-चांदी में तेजी रही लेकिन बाद में निवेशकों की मुनाफा वसूली से इनकी चमक फीकी पड़ गई। चांदी में रही पौने दो फीसदी की गिरावट से स्थानीय बाजार में भी सफेद धातु दबाव में रही। 

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, चांदी हाजिर 0.49 डॉलर यानी 2.76 प्रतिशत लुढ़ककर 17.26 डॉलर प्रति औंस रह गई। सोना हाजिर 11.95 डॉलर की गिरावट के साथ 1,633.15 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 9.10 डॉलर की गिरावट में 1,633.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 

jyoti choudhary

Advertising