नए साल के पहले दिन लोगों को झटका, महंगा हुआ LPG सिलेंडर

Sunday, Jan 01, 2023 - 09:51 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः नए साल के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दाम को लेकर लोगों को झटका मिला है। वास्तव में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में तेजी देखने को मिली है। यह तेजी 24 रुपए से लेकर 25.5 रुपए तक आई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वैसे बीते साल डॉमेस्टिक गैस सिलेंडर की कीमत में 4 बार इजाफा देखने को मिला था लेकिन जुलाई 2022 के बाद से कोई बदलाव नहीं आया है। आइए आपको भी बताते हैं कि देश के चार प्रमुख महानगरों में कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कितने हो गए हैं।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा

दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपए का इजाफा देखने को मिला है और दाम 1769 रुपए हो गए हैं।
कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 24 रुपए की तेजी देखने को मिली है और 1869.5 रुपए हो गए हैं।
मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपए का इजाफा देखने को मिला है और दाम 1721 रुपए हो गए हैं।
चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25.5 रुपए का इजाफा देखने को मिला है और दाम 1917 रुपए हो गए हैं।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1053 रुपए चुकाने होंगे।
कोलकाता में जुलाई से दाम 1079 रुपए हैं।
मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1052.50 रुपए प्रति सिलेंडर हैं।
चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1068.50 रुपए चुकानें होंगे।

jyoti choudhary

Advertising