प्री-एंगेजमेंट पार्टी में श्लोका ने छुए ननद ईशा के पैर, नीता अंबानी ने किया डांस

punjabkesari.in Friday, Jun 29, 2018 - 02:02 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी  30 जून को श्लोका मेहता से सगाई करने जा रहे हैं। इसी के चलते आकाश-श्लोका की प्री-एंगेजमेंट पार्टी का आयोजन गुरुवार को उनके मुंबई स्थित घर एंटीलिया में किया गया। इस जश्न में शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।
PunjabKesari

 

A post shared by Nita Ambani (@nitaambani5) on


ईशा ने उतारी भाई और भाभी की नजर
आकाश और उनकी होने वाली दुल्हन श्लोका रॉयल लुक में नजर आए। आकाश ने ब्लू कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। वहीं श्लोका पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। ईशा अंबानी ने भी श्लोका की ही तरह पिंक कलर का लहंगा पहना। घर में प्रवेश से पहले ईशा ने अपने भाई और भाभी की कलश से नजर उतारी। तभी श्लोका ने ईशा के पैर छू लिए। यह देख ईशा ने उन्हें तुरंत गले लगा लिया।

 

A post shared by Nita Ambani (@nitaambani5) on


नीता अंबानी ने जमकर किया डांस
सगाई के कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। एक खास वीडियो में नीता अंबानी बेटे की पार्टी में ट्रेडिशनल अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही हैं। नीता अंबानी रेड कलर की साड़ी में नजर आईं। नीता ने फिल्म 'काई पो चे' के 'शुभारंभ' गाने पर डांस कर महफिल लूट ली। नीता का क्लासिकल डांस देख हर कोई हैरान था। इतना ही नहीं ईशा ने भी भाई की सगाई की खुशी में 'घूमर' गाने पर डांस किया। बता दें कि पार्टी में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, शाहरुख खान, गौरी खान, सचिन तेंदुलर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी और करण जौहर शामिल है।

PunjabKesari
पत्नी गौरी खान के साथ शाहरुख खान

PunjabKesari
सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ

PunjabKesari
प्रियंका चोपड़ा ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News