सेंसेक्स 52 अंक गिरकर 40818 पर, निफ्टी 28 प्वाइंट नीचे 12025 पर बंद

Wednesday, Jan 08, 2020 - 04:19 PM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार बुधवार को लगातार दूसरे दिन नुकसान में रहा। सेंसेक्स 51.73 अंक की गिरावट के साथ 40,817.74 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 393 प्वाइंट गिरकर 40,476.55 तक फिसल गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 27.60 अंक नीचे 12,025.35 पर हुई। इंट्रा-डे में 123 प्वाइंट गिरकर 11,929.60 का निचला स्तर छुआ था। कारोबारियों के मुताबिक अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने की वजह से एशियाई बाजारों में बिकवाली देखी गई। कच्चे तेल के रेट में तेजी आई। इससे भारतीय बाजार प्रभावित हुआ।

एनएसई पर सभी 11 सेक्टर इंडेक्स में गिरावट
सेंसेक्स के 30 में से 26 और निफ्टी के 50 में से 47 शेयरों में गिरावट आई। एसबीआई का शेयर 2% लुढ़क गया। बीपीसीएल में भी इतना ही नुकसान देखा गया। लार्सन एंड टूब्रो 1.6% और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.5% नीचे आ गया। एनएसई पर सभी 11 सेक्टर इंडेक्स में नुकसान देखा गया। पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.2% गिरावट आ गई।

दूसरी ओर यस बैंक के शेयर में 3% उछाल आया। टीसीएस का शेयर 1% चढ़ा। टेक महिंद्रा में 0.8% और बजाज ऑटो में 0.4% तेजी देखी गई।

jyoti choudhary

Advertising