बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ, सैसेंक्स 48 अंक चढ़कर खुला

Monday, Oct 09, 2017 - 09:40 AM (IST)

नई दिल्लीः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। सैंसेक्स 48 अंक बढ़कर 31862 अंक पर और निफ्टी 9 अंक चढ़कर 9988 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख इंडेक्स ने अपनी बढ़त गंवा दी है। फिलहाल सैंसेक्स 13 अंकों की गिरावट के साथ 31,801 के स्तर पर और निफ्टी 20 अंक यानि 0.2 फीसदी तक गिरकर 9,960 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में मामूली बढ़त
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मामूली खरीदारी देखने को मिल रही है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स की चाल सपाट है। बी.एस.ई. के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

बैंक निफ्टी सपाट
पी.एस.यू. बैंक और आई.टी. शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हावी हुई है। बैंक निफ्टी सपाट होकर 24,190 के स्तर पर नजर आ रहा है, जबकि निफ्टी के आई.टी. इंडेक्स में 0.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि फार्मा और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

टॉप गेनर्स
आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, सन फार्मा

टॉप लूजर्स
रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओ.एन.जी.सी., अदानी पोर्ट्स, एच.पी.सी.एल., भारती एयरटेल

Advertising