नया रिकॉर्ड बनाने के बाद बाजार फिसला, सैंसेक्स 125 अंक लुढ़का

Friday, May 05, 2017 - 09:46 AM (IST)

नई दिल्लीः एशियाई बाजारों में बिकवाली के चलते घरेलू बाजारों पर भी दबाव बढ़ा है। सैंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। गिरावट के इस माहौल में निफ्टी 9330 के नीचे फिसल गया है, जबकि सैंसेक्स 125 अंकों तक कमजोर हुआ है। सैंसेक्स 125 अंक यानि 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 30,001 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 33 अंक यानि 0.4 फीसदी गिरकर 9,327 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में मामूली गिरावट 
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सुस्ती ही नजर आ रही है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.3 फीसदी की गिरावट दिख रही है। बी.एस.ई. के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.1 फीसदी की मामूली गिरावट दिख रही है।

बैंक निफ्टी 0.15 फीसदी गिरा
मेटल, एफ.एम.सी.जी., ऑटो, आई.टी., कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में बिकवाली हावी हुई है। बैंक निफ्टी 0.15 फीसदी गिरकर 22,700 के नीचे आ गया है। रियल्टी, पी.एस.यू. बैंक, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में थोड़ी खरीदारी दिख रही है।

IOC-BPCL के शेयर्स बढ़े
बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में हिंडाल्को, गेल, ओ.एन.जी.सी., महिंद्रा एंड महिंद्रा, आई.टी.सी. और एलएंडटी 2.8-1 फीसदी तक गिरे हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में आई.ओ.सी., बी.पी.सी.एल., कोल इंडिया, इंडियाबुल्स हाउसिंग, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक और एस.बी.आई. 1.9-0.25 फीसदी तक बढ़े हैं।

Advertising