बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सैंसेक्स 83 अंक चढ़कर 33550 के पार

Wednesday, Nov 22, 2017 - 03:42 PM (IST)

नई दिल्लीः अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते आज भारतीय बाजार लगातार पांचवें दिन मजबूती के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में आज सैंसेक्स 83.20 अंक यानि 0.25 फीसदी बढ़कर 33,561.55  पर और निफ्टी 15.40 अंक यानि 0.15 फीसदी चढ़कर 10,342.30 पर बंद हुआ।

मिडकैप शेयरों में दबाव
मिडकैप शेयरों में आज दबाव नजर आया, जबकि स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ी खरीदारी देखने को मिली। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ सपाट होकर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स भी सपाट ही बंद हुआ है। हालांकि बी.एस.ई. का स्मॉलैकप इंडेक्स 0.25 फीसदी तक बढ़कर बंद हुआ है।

सरकारी बैंकों में तेजी
बैंकरप्सी कानून सख्त होने की खबर से आज सरकारी बैंकों में तेजी देखने को मिली। बैंक निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 25,767 के स्तर पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी के पी.एस.यू. बैंक इंडेक्स में 1.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। आज ऑटो, एफ.एम.सी.जी., मीडिया और रियल्टी शेयरों में खरीदारी दिखी है। हालांकि फार्मा, मेटल और प्राइवेट बैंक शेयरों में दबाव नजर आया।

टीमलीज में 16% की तेजी 
बुधवार के कारोबार में स्टाफिंग सर्विसेज की कंपनी टीमलीज के शेयरों में 16 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। दुनिया की बड़ी एसेट मैनेजमेंट फर्मा टी रोई प्राइस टीमलीज की 5 फीसदी हिस्सेदारी करीब 160 करोड़ रुपए में खरीदी है। स्टेक खरीददारी की खबर से बुधवार के कारोबार में बीएसई पर स्टॉक 15.47 फीसदी बढ़कर 2184.95 रुपए के हाई पर पहुंच गया।

टॉप गेनर्स
जी एंटरटेनमेंट, अदानी पोर्ट्स, गेल, अंबुजा सीमेंट, अल्ट्रा टेक सीमेंट, भेल, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी

टॉप लूजर्स
आइडिया सेल्युलर, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, हिंडाल्को, भारती इन्फ्राटेल, डॉ रेड्डीज़ लैब्स, ऐक्सिस बैंक, ल्युपिन, भारती एयरटेल

Advertising