लगातार तीसरे दिन सैंसेक्स नई ऊंचाई पर, निफ्टी पहली बार 10350 के पार

Friday, Oct 27, 2017 - 10:36 AM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार का नए उच्चतम स्तरों का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला आज भी जारी है। सैंसेक्स और निफ्टी ने नए उच्चतम स्तरों को छुआ है। कारोबार की शुरुआत में आज सैंसेक्स 81 अंक चढ़कर 33,228 पर और निफ्टी 18 अंक यानि 0.11 फीसदी चढ़कर 10,362 पर खुला। फिलहाल सैंसेक्स 55 अंक यानि 0.15 फीसदी बढ़कर 33,202 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी सपाट होकर 10,344 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल रही है।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में तेजी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी तक मजबूत हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़ा है।

बैंकिंग शेयरों में गिरावट
ऑटो, एफ.एम.सी.जी., मेटल, फार्मा, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में खरीदारी दिख रही है। हालांकि बैंकिंग शेयरों में बिकवाली नजर आ रही है। बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 24,888 के स्तर पर आ गया है।

टॉप गेनर्स
बी.पी.सी.एल., सिप्ला, सन फार्मा, एच.डी.एफ.सी., बजाज ऑटो

टॉप लूजर्स
यस बैंक, एच.पी.सी.एल., भारती इंफ्राटेल, विप्रो, टी.सी.एस.

Advertising