इस Video को देख आनंद महिंद्रा के छलके आंसू, बोले- 'मेरी पोती नहीं, लेकिन...'

Wednesday, Dec 16, 2020 - 03:38 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः उद्योगपति आनंद महिंद्रा ट्विटर पर अक्सर कुछ रोचक पोस्ट करते रहते हैं। इस बार उन्होंने क्रिसमस से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसको देखकर उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े। इस वीडियो पर आनंद लिखते हैं 'आपने मुझे दिन की शुरुआत में ही रुला दिया। मेरी अभी तक कोई पोती नहीं है लेकिन इस उम्र का एक पोता है।'

 

क्यों है वीडियो इतना खास
वीडियो एक विज्ञापन का है, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति हर सुबह एक तस्वीर को सामने रखकर वजन उठाने की कोशिश करते हैं। बुजुर्ग को इतनी मेहनत करते देख आसपास के लोग खासे हैरान होते हैं। आखिर में बुजुर्ग को अपनी पोती के लिए गिफ्ट ले जाता दिखता है। जैसे ही वो अपनी पोती से मिला, तो उसने गिफ्ट खोला। उसके अंदर एक क्रिसमस स्टार (जो क्रिसमस ट्री के ऊपर लगाया जाता है) था। वो पोती को ट्री के ऊपर स्टार लगाने के लिए उठाता है और पोती उसे लगा देती है। लोगों को तब समझ आया कि बुजुर्ग रोज सुबह वजन उठाने की प्रैक्टिस क्यों कर रहा था। इस दो मिनट के वीडियो को आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है, जिसके अब तक 70 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं।

कई लोगों को यह वीडियो काफी इमोशनल और भावुक कर देने वाला लगा। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'दिल छू लेने वाला मैसेज, मेरी क्रिसमस।' एक अन्य यूजर ने कहा, "आप सोशल मीडिया में लिखने से नहीं हिचकिचाते हैं। इस तरह की भावनात्मक क्लिप हमको रुला देती हैं।'' आनंद महिंद्रा लोगों को प्रेरित करने और ट्विटर पर प्रतिभाशाली लोगों की कई कहानियों के साथ साझा करने के लिए जाने जाते हैं।


 

jyoti choudhary

Advertising