सेबी ने 2 लोगों पर 21 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

Saturday, Nov 28, 2015 - 10:24 AM (IST)

नई दिल्ली: पूंजी बाजार नियामक सेबी ने वामशी रबड़ के शेयरों में धोखाधड़ीपूर्ण कारोबार में कथित संलिप्तता के लिए 2 व्यक्तियों पर 21 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।  

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने नागद सरवर पर 16 लाख रुपए तथा अल्ताफ अहमद जी नागद पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। सेबी ने अपनी जांच में पाया कि उक्त दोनों व्यक्ति वामशी रबड़ के शेयरों में कारोबार के समय ‘स्वकारोबार’ में संलिप्त थे।

Advertising